Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: CM की नाराजगी के बाद शिकायत निस्तारण पर अधिकारियों का...

Gonda News: CM की नाराजगी के बाद शिकायत निस्तारण पर अधिकारियों का फोकस

जन शिकायतों की रोजाना समीक्षा करेंगे CRO, डिफाल्टर के खिलाफ प्रस्तावित करेंगे कार्रवाई-डीएम

आइजीआरएस शिकायतकर्ताओं से मिलकर एसपी ने लिया फीड बैक, सीओ को सौंपी जिम्मेदारी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जन शिकायतों के निस्तारण के तौर तरीकों से मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। बुधवार को डीएम, एसपी समेत कई अधिकारियों ने न केवल जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा किया, बल्कि इसमें फिसड्डी रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने का निर्देश भी दे दिया। एसपी ने तो बाकायदा आइजीआरएस के कुछ शिकायत कर्ताओं से सम्पर्क करके निस्तारण के गुणवत्ता के बारे में जानकारी भी ली।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन शिकायतों के निस्तारण के तौर तरीकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभावी एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश देते हुए इसमें असफल रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिले के अधिकारियों पर बुधवार को इसका असर स्पष्ट असर दिखाई पड़ा। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से कहा है कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन सुनवाई, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, तहसील व थाना दिवस हेतु समय-समय पर विस्तृत निर्देश दिये गये हैं। इनका शत-शत अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक स्वयं जन सुनवाई सुनिश्चित करें एवं ज्ीमद – ज्ीमतम समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि तहसील एवं थाना स्तर पर आने वाले भूमि सम्बन्धी विवादों का निस्तारण संयुक्त टीम के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत पाई जाए अथवा जनशिकायतों के निस्तारण में विलम्बर करने वाले ब्लाक, तहसील व थाना स्तर के अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय।

यह भी पढें : 10 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गयी 21 हजार करोड़ से अधिक की राशि

उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई के वक्त जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा उनके साथ समय-समय पर बैठक कर समस्याओं का सकारात्मक समाधान भी किया जाए। साथ ही साथ सरकारी नम्बर पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा स्वयं उत्तर दिए जाने एवं जनप्रतिनिधियों से दूरभाष पर सम्पर्क में रहकर समन्वित रूप से जनसमस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही जनसुनवाई, आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन की वह स्वयं समीक्षा करेंगे। यदि जनसुनवाई में अधिकारियों की अनुपस्थिति, आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण नहीं होता है, तो सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने प्रभारी अधिकारी जन शिकायत व मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिये कि जनशिकायतों की दैनिक समीक्षा कर निस्तारण की स्थिति से अधोहस्ताक्षरी को प्रतिदिन सायंकाल अवगत कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा कि जिन विभागों या अधिकारियों के स्तर पर जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक न हो, उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने भी बुधवार को सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे जन शिकायतों की समयवद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित वादी संवाद दिवस के अवसर पर आइजीआरएस शिकायत कर्ताओं से असंतुष्ट वादियों से संवाद स्थापित किया तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए।

Gonda News: CM की नाराजगी के बाद शिकायत निस्तारण पर अधिकारियों का फोकस

यह भी पढें : यह है नवजात शिशुओं की हार्ट सर्जरी करने वाला उप्र का इकलौता अस्पताल

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular