Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : CM की अध्यक्षता में DM ने बनाई तीन सदस्यीय...

Gonda News : CM की अध्यक्षता में DM ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

अस्पताल में गर्भस्थ शिशु व विकलांग महिला की मौत पर एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

संवाददाता

गोण्डा। जिला महिला अस्पताल में गर्भस्थ शिशु के बाद प्रसूता की मौत संबधी विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने तत्काल प्रभाव से तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि जिला महिला चिकित्सालय में एक मूक बधिर महिला के इलाज में कथित तौर पर लापरवाही बरतने के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत व प्रसूता का उपचार न करके चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिए जाने के उपरान्त प्रसूता की मौत एक प्राइवेट अस्पताल में हो जाने संबधी खबरें प्रकाशित हुई थीं, जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है जिसमें प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय शामिल हैं। जिलाधिकारी ने प्रकरण में महिला को भर्ती कराने, किए उपचार तथा डिस्चार्ज से संबन्धित अभिलेखों का परीक्षण, ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों एवं परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर स्पष्ट आख्या एक सप्ताह में देने के आदेश दिए हैं।

Gonda News : CM की अध्यक्षता में DM ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular