संवाददाता
गोंडा। देवीपाटन मंडल के प्रभारी उपनिदेशक समाज कल्याण राजेश चौधरी ने सभी कोचिंग संस्थानों से आहवान किया है कि यदि वे इस योजना के तहत विभाग के साथ जुड़कर काम करने को इच्छुक हों तो 15 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रदेश के निर्धन एवं मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, यूपी पीएससी, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि हेतु परीक्षा पूर्व तैयारी निःशुल्क साक्षात् व ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। गोंडा जिले में श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में चयनित छात्रों को प्रशिक्षण दिए जाने हेतु प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे कोचिंग संस्थान जो योजना के अंतर्गत छात्रों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करने के इच्छुक हैं, वे पाठ्यक्रमवार विवरण उपनिदेशक समाज कल्याण के कार्यालय में आगामी 15 मई तक उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि कोचिंग संस्थानों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय का भुगतान किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए ईमेल ddswdevipatan@dirsamajkalyan.in पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : मुस्लिम समाज की शादियों में डीजे, बैंड पर लगा प्रतिबंध
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
