Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: CHC अधीक्षक पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Gonda News: CHC अधीक्षक पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

शुभम द्विवेदी

कर्नलगंज, गोण्डा। अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नलगंज एक बार फिर गंभीर आरोपों की वजह से चर्चा में है। यहाँ लम्बे अरसे से तैनात अधीक्षक सुरेश चंद्रा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाकर उनके खिलाफ जांच व कार्यवाही की मांग की गयी है। विदित हो कि डॉक्टर सुरेश चंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पर अरसे से अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्र के सौरभ वर्मा द्वारा उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है। शिकायती पत्र में सौरभ वर्मा द्वारा कहा गया है कि डॉ. सुरेश चन्द्र बीते कई वर्षों से कर्नलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इनके द्वारा बड़ी अनियमिततायें बरती जा रही हैं। इनके द्वारा अस्पताल में प्राइवेट व्यक्तियों को रखकर अवैध रूप से धन उगाही करायी जा रही है। वहीं इनके द्वारा सरकारी दवाइयों को बेंच दिया जाता है तथा मरीजों को बाहर की दवायें लिखी जाती हैं। इतना ही नहीं, डॉ. सुरेश चंद्रा पर अस्पताल में माफिया प्रवृत्ति के लोगों को रखने व अधिक धनराशि लेकर फर्जी मेडिकल करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायती पत्र में अवैध धन उगाही के कारण अस्पताल में बिना सुविधा शुल्क के किसी मरीज को कोई सुविधा न मिलने व संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था को अपने भ्रष्टाचार के चंगुल में फँसा कर रखने का भी डॉक्टर पर आरोप लगा है। इसी के साथ अस्पताल में बैठकर इलाज करने के बजाय अपने कमरे पर बैठकर प्राइवेट फीस वसूलने जैसे गंभीर आरोप लगाये गये हैं। एसडीएम को दिये गये शिकायती पत्र में सौरभ वर्मा द्वारा उपरोक्त गंभीर आरोपों की झड़ी लगाते हुये कहा गया है कि क्षेत्र की जनता इनके कृत्य से त्रस्त है। ऐसी परिस्थितियों में डॉक्टर सुरेश चंद्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से हटाकर उनके कारनामों की जांच कराकर कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है। मामले में उपजिलाधिकारी हीरालाल का कहना है कि मामला देखवाया जा रहा है। हम केवल जांच कर सकते हैं, कार्यवाही तो विभाग को करनी है। वहीं एसीएमओ से जानकारी करने हेतु फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नाट रिचेबल बता रहा था। वहीं डॉ सुरेश चंद्रा ने सौरभ वर्मा द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को निराधार, निरर्थक व राजनीति से प्रेरित बताया है। सही और गलत क्या है, यह तो जाँच के बाद ही पता चल सकेगा, किन्तु सूत्रों की मानें तो संपूर्ण प्रकरण की गहनता से उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होने से सीएचसी में अधीक्षक के संरक्षण में काफी समय से फल-फूल रहे अनेक गंभीर अनियमितताओं का पर्दाफाश हो सकता है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular