जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शनिवार को जनपद में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों प्रजापति स्वयं सहायता समूह जानकी नगर, कुम्हारी कला स्वयं सहायता समूह ग्राम धरमपुर चौखट वजीरगंज, सलोनी महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम लौव्वा बीरपुर एवं सम्मय माता स्वयं सहायता समूह ग्राम रुपईडीह को श्री लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियों के निर्माण हेतु निःशुल्क प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) के मास्टर मोल्ड्स (डाई) वितरित किया। यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने मूर्ति कला का परम्परागत कार्य करने वाले समूहों और कारीगरों द्वारा उत्पादित मूर्तियों को गुणवत्ता युक्त बनाये जाने के उद्देश्य से श्री लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों के निर्माण हेतु निःशुल्क डाई वितरण करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में इन समूहों को डाई वितरित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा, डीएमएम अम्बिका प्रसाद, वरिष्ठ सहायक गजेन्द्र सिंह, सौरभ व नितिन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : 18 वर्ष के हो चुके हैं तो ऐसे बनें घर बैठे वोटर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
