Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : CDO ने चौपाल लगाकर जाना विकास योजनाओं का हाल

Gonda News : CDO ने चौपाल लगाकर जाना विकास योजनाओं का हाल

अधिकारी और कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी से काम करने का निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करें। एक भी जरूरत मंद एवं पात्र व्यक्ति अनाच्छादित नहीं रहना चाहिए। वह शुक्रवार को तरबगंज विकास खण्ड के ढ़ोढेपुर गांव का निरीक्षण करने के उपरान्त रानीपुर में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुन रहे थे। सीडीओ ने चौपाल में लोगों से विकास योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। गांव में पंचायत भवन और उसके संचालन पर जानकारी करते हुए वहां मौजूद लोगों से संवाद भी किया। करीब 30 मिनट की चौपाल में सीडीओ ने बेहतर कार्य के लिए निर्देश ग्राम पंचायत को देते हुए कायाकल्प को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान तीन-चार महिलाओं ने सामाजिक कल्याण योजना के तहत पेंशन की मांग की। सीडीओ ने कहा कि इनकी पात्रता का परीक्षण करके प्राथमिकता के आधार पर पेंशन स्वीकृत किया जाय। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों के चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाय। किसी के अनुचित दबाव या प्रभाव में आकर न तो किसी पात्र व्यक्ति का नाम छोड़ा जाएगा और न ही अपात्र का जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा मामला संज्ञान में आने पर सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ढ़ोढेपुर से रानीपुर जाते समय रास्ते में करनीपुर में खेल मैदान के लिए प्रस्तावित खेल मैदान का निरीक्षण भी किया।

Gonda News : CDO ने चौपाल लगाकर जाना विकास योजनाओं का हाल

यह भी पढें :  दामाद ने पत्नी व सास को मारा चाकू, सास की मौत

इससे पूर्व सीडीओ ने ढ़ोढेपुर गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हांने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन और सचिवालय आदि देखा। सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर रेखा से इसके संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। गांव के कुछ दूर स्थित बुल्हा तालाब का निरीक्षण कर उसके जीर्णोद्धार कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस गांव का चयन आदर्श ग्राम के रूप में किया जा सकता है। उन्होंने गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए इसके काया कल्प कराने का निर्देश देते हुए कहा कि यहां वाचनालय या पुस्तकालय की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि बच्चों को बैठकर खाना खाने के लिए शेड का निर्माण कराया जाय, जिससे स्वच्छता का पूरी तरह से ध्यान रखा जा सके। इस मौके पर बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार देख रहे एसडीएम (प्रशिक्षु) आकाश सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला उपायुक्त स्वतः रोजगार एनवी सविता, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, ब्लाक प्रमुख मनोज पाण्डेय, जिला समन्वयक अभय सिंह रमन, एडीओ पंचायत केके तिवारी, ग्राम प्रधान सुनीता सिंह, सचिव दिग्विजय यादव, संजय रावत, अमित मिश्र, ईबी सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Gonda News : CDO ने चौपाल लगाकर जाना विकास योजनाओं का हाल

यह भी पढें : माहवारी पर छोड़ें परंपरावादी सोच, करें खुलकर बात

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular