Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : CDO ने किया प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण

Gonda News : CDO ने किया प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत आबद्ध संस्था श्रीदेव बिल्डर्स एण्ड कान्स्ट्रक्शन प्रा. लि. द्वारा श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज परिसर में संचालित केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। बताया गया कि इस संस्था को जनपद गोण्डा में आवंटित लक्ष्य 400 के सापेक्ष 06 बैच में 207 प्रशिक्षणार्थियों को जीडीए, रिटेल, डाटा इन्ट्री आपेरटर, एमटीएस कुल 04 ट्रेड में आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसमें जनपद गोण्डा के 163 प्रशिक्षणार्थी हैं। प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रत्येक बैच के प्रशिक्षणार्थियों का बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति देखी गयी, जिसमें बुधवार को 195 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित पाये गये।

Gonda News : CDO ने किया प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण

यह भी पढ़ें : क्या खतरे में है गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की कुर्सी?

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र पर स्थापित भौतिक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया जिसमें थ्योरी रूम, क्लास रूम, छात्रों का छात्रावास, मेस आदि का भी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रविवार को अतिरिक्त कक्षा चलाये जाने तथा केन्द्र पर ट्रेनरों की संख्या बढ़ाये जाने हेतु सुझाव दिया गया। केन्द्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षाणर्थियों से वार्तालाप कर प्रशिक्षण पूर्ण कर रोजगार से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतीश कुमार, केन्द्र प्रभारी दिवाकर विक्रम सिंह, एमआईएस मैनेजर पंकज कुमार सिंह, प्रोजेक्ट हेड अमित मिश्रा, अविनाश प्रताप सिंह तथा एमजीएन फेलो मो. वसी व डाटा ऑपरेटर आदर्श कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

Gonda News : CDO ने किया प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण
यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular