जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंस राज वर्मा के नेतृत्व में नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुके देकर उनका स्वागत किया। उनसे सभी लंबित शिक्षक समस्याओं के सम्बंध में वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षक समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी नियम संगत कार्य त्वरित गति से होंगे। किसी भी शिक्षक का शोषण नहीं होने पाएगा। शासन की प्राथमिकता के कार्यों में उन्होंने संगठन का सहयोग मांगा। संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुनीता गुप्ता, जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह, जिला संयुक्त मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्षगण तरबगंज सुनील पांडेय, पंडरी कृपाल अरुणिमा शाही, कटरा दीपक श्रीवास्तव, रुपईडीह घनश्याम शुक्ल, ब्लॉक मंत्री आशीष द्विवेदी, मनोज शुक्ल, आनन्द सिंह, शमरुन निशा, इम्तियाज अहमद, चंद्रशेखर, ओंकार सिंह, राकेश शुक्ल, निधि शर्मा, संतोष कश्यप, संजय श्रीवास्तव, सत्यम, भाष्कर दुबे, अशोक यादव, विवेक यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
