Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: BRP के सोशल आडिट में पकड़ा गया घपला

Gonda News: BRP के सोशल आडिट में पकड़ा गया घपला

झंझरी के बडगांव ग्राम पंचायत में बिना सूचना बोर्ड के निकाला गया था बजट

बीआरपी संजय तिवारी ने 15 हजार के वसूली के लिए विकास खण्ड को भेजी संस्तुति

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। विकास योजनाओं में घपलेबाजी अब किसी से छुप नहीं सकेगा। सोशल आडिट से मामले सामने आएंगे। झंझरी ब्लाक के बडगांव ग्राम पंचायत में विकास कार्य में फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। तीन परियोजनाओं के कार्य में 15 हजार रुपए के दुरुपयोग का खुलासा होने पर पंचायत से रिकवरी की संस्तुति सोशल आडिट की ग्राम सभा बैठक में हुई। बीआरपी संजय कुमार तिवारी ने फर्जी भुगतान की रिपोर्ट ब्लाक को सौंपी है। इसके अलावा पंचायतों के अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही का मामला भी सामने आया है। इस पर भी कार्रवाई की संस्तुति हुई है। ब्लाक समन्वयक आनंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिली है। कार्रवाई के लिए मामले अधिकारियों को रिपोर्ट दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : PM आवास योजना में घूस मांगने वाला पंचायत सचिव होगा निलम्बित

झंझरी ब्लाक की पंचायतों की सोशल आडिट के निर्देश जिला विकास अधिकारी की ओर से दिए गए हैं। ब्लाक संसाधन व्यक्ति संजय तिवारी ने पंचायत के विकास कार्यों की जनता के साथ सत्यापन व परीक्षण के लिए टीम के सदस्य ब्रहमदेव पांडे और रीता गुप्ता को भेजा। तीन दिनों की पड़ताल के बाद टीम ने रिपोर्ट दी। बीआरसी संजय तिवारी ने टीम और अभिलेखों से परीक्षण कर तैयार की गई रिपोर्ट को सोशल आडिट ग्राम सभा की बैठक में अध्यक्ष पप्पू वर्मा की अध्यक्षता में उपस्थित लोगों के मध्य रखी। तय हुआ कि खामियों पर कार्रवाई हो, जिसमें तीन परियोजनाओं पर बिना कार्य कराए ही 15 हजार रुपये निकाल लिये गए थे। हर परियोजना में नागरिक सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है। इसके बाद भी बोर्ड नहीं लगाया गया और प्रति बोर्ड पांच हजार रुपये की दर से भुगतान भी निकाल लिया गया। इसलिए 15 हजार रुपये के धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया और रिकवरी की संस्तुति की गई। इसके अलावा पंचायत के सातों पंजिकायें न तो पूर्ण थीं और न ही अभिलेख उपलब्ध थे। इसके साथ ही रोजगार दिवस का आयोजन हर महीने नहीं होता है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी के भुगतान में अंतर मिला। इसके बारे में ब्लाक को कार्रवाई के लिए मामला भेजा गया है। बीआरपी संजय तिवारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को अब वीरपुर बिसेन गांव पंचायत की सोशल आडिट शुरू होगी। पंचायत में वर्ष 2019-20 व वर्ष 2020-21 वित्तीय वर्ष के मनरेगा के कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना की सोशल आडिट होगी।

यह भी पढ़ें : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुॅच DM ने टेका माथा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular