Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : BRC पर महिला चौपाल आयोजित

Gonda News : BRC पर महिला चौपाल आयोजित

संवाददाता

कटरा बाजार, गोण्डा। स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार को प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर ब्लाक स्तरीय महिला चौपाल का आयोजन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण पर बल देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि जहां नारी पूज्यनीय है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि राम व कृष्ण को भगवान बनाने में नारी का ही विशेष योगदान रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह ने अग्रणी महिला व सशक्त भारत का नारा देते हुए कि आज समाज में महिला का सम्मान बढा है। तभी तो शैक्षिक जगत में महिला शिक्षकों की भागीदारी बढ़ी है। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिला अग्रणी हैं। कार्यक्रम में बीआईसी कालेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र वर्मा, महिला आरक्षियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना के अधिकारियों व शिक्षक नेता राम चंद्र तिवारी ने भी अपने विचार रखे। महिला चौपाल में सूर्य प्रकाश तिवारी, शरद शुक्ल, रवि तिवारी, शेख शऊद, अरुण सिंह, माया देवी, शुशीला, ज्योति, शकुंतला, साधना, मंजूलता, अर्चना, तसरीन, नेहा, शशि सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक शामिल रहे।

Gonda News : BRC पर महिला चौपाल आयोजित

कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular