जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर डॉक्टर संपूर्णानंद प्रेक्षागृह में शुक्रवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तथा सत्य सरोज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पलटू राम तथा भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने दीप प्रज्वलन व बाजपेई जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में राज्य मंत्री ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति में अपना विशिष्ट स्थान रखते थे। उन्हें अजातशत्रु कहा जाता है। सत्ता और विपक्ष दोनों के मध्य वह समान रूप से स्वीकार्य थे। उन्होंने कहा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं वर्तमान में बलरामपुर सदर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, जहां से चुनकर पहली बार वह लोकसभा पहुंचे थे। कार्यक्रम में सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता श्रीमती किरण पांडेय तथा समता धनकानी की अगुवाई में कालेज की छात्राओं शिवानी तिवारी, सोनल तिवारी, निधि निषाद, दीक्षा, अपेक्षा, रूबी, आंचल और भावना ने जीवन बीत चला, गीत नहीं गाता हूं, बाधाएं आती हैं आएं, आओ फिर से दिया जलाएं, दूध में दरार पड़ गई और राह कौन सी जाऊं मैं शीर्षक पर आधारित गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।सत्य सरोज फाउंडेशन की संस्थापक सुश्री वर्षा सिंह ने राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व उत्तरीय भेंट कर स्वागत किया। इसी क्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्मिला पांडेय ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। स्कूली बच्चों शिल्पा सिंह, देवेश प्रताप मिश्रा, मनीष चंद्र दुबे, अरुण शुक्ला और मनीष कुमार शर्मा ने अटल जी पर आधारित अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। बाद में एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें पंडित अटल बिहारी वाजपेई के साथ में अनेक बार कविता पाठ कर चुके श्री प्रकाश पटेरिया, वीपी सिंह वत्स, परीक्षित तिवारी प्रेम गोंडवी, ज्योतिमा शुक्ल, संदीप सुरीला, विनय शुक्ला अक्षत आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।इस मौके पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, भाजपा नेता राजेश रायचदानी, डॉक्टर रंजन शर्मा, दीपक गुप्ता, नीरज मौर्य, एलबीएस पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह, प्राचार्य प्रोफेसर रवींद्र कुमार पांडेय, मुख्य नियंता डॉ जितेंद्र सिंह, उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर शेर बहादुर सिंह, पेंशनर्स कल्याण परिषद के केबी सिंह, डा. दिलीप शुक्ला, रविकांत शुक्ला, भाजपा नेत्री वंदना गुप्ता, रीना राय, सोनी सिंह, पुनीता मिश्रा, नीता सिंह, जितेंद्र पांडेय, अविनाश सिंह, मनीष सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बढ़ेंगी अमिताभ बच्चन परिवार की मुश्किलें?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
