संवाददाता
कटरा बाजार, गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आदर्श नगर बिरवा में आयोजित किया गया। विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री साकेत मिश्र ने सरकार की उपलब्धियां व जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प दोहराया। साथ ही चल रही सरकार की किसान सम्मान निधि, श्रम पंजीकरण, अंत्योदय गोल्डन कार्ड के स्वास्थ्य लाभ के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राजा राम मिश्र, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, धनलाल पांडे प्रधान, श्रवण तिवारी प्रधान, राजेश तिवारी, पंकज दुबे, सत्यजीत पांडे, राम शंकर पांडेय, संजय सिंह, श्रीभगवान शुक्ल, शिव भगवान, राज बाबू तिवारी, शंकर भगवान, देवा शुक्ला, अमरेश तिवारी, क्रांति शुक्ला सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : बिना पंजीकरण धान नहीं बेंच सकेंगे किसान, एक नवम्बर से होगी खरीद
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
