Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: BHU में शोध छात्र के रूप में चयनित हुए शिवम

Gonda News: BHU में शोध छात्र के रूप में चयनित हुए शिवम

संवाददाता

तरबगंज, गोंडा। क्षेत्र के ग्रामसभा सिंगहा चंदा पूरे बरखंडी निवासी शिवम वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में भूगोल विषय में शोध छात्र के रूप में चयनित हुए हैं। इसके लिए इन्हें जूनियर रिसर्च फैलोशिप मिलेगी। शिवम ने अपनी प्राथमिक शिक्षा का सफर गांव के प्राइमरी विद्यालय से शुरू कर स्नातक तथा परा स्नातक इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज से पूरा किया है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों को दिया है। भविष्य में अपने शोध के माध्यम से स्थानीय एवं महत्वपूर्ण भौगोलिक परिदृश्य को उजागर करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढें :  तीन हफ्ते तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इनका मार्ग बदला

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular