प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। जिले के इटियाथोक ब्लाक संसाधन केन्द्र नये गांव पारासराय से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गयी। रैली को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक प्रथम के प्रांगण से नये प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से होते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर समाप्त हुई। रैली में प्राथमिक विद्यालय नये गांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्वालापुरवा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इटियाथोक के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के नारे लगाये। इस अवसर पर ब्लाक ब्यायाम शिक्षक विश्वजीत यादव, अमित कुमार, प्रेमनाथ सोनी, दुर्गा प्रसाद जैसवाल, दिलीप गुप्ता, शोभा जैक्शन, तृप्ति वंसल, सुमन कुमार, ज्योति कटियार, नीलम श्रीवास्तव, पूनम, मंजू, आलोक दीक्षित, नवाब अली, मोरफी, राजेश यादव, मीनाक्षी, संध्या सहित एआरपी मनोज यादव, ऋतुराज यादव, विनोद मिश्र सहित ब्लाक के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
