प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक के अनेक किसान गन्ने की खेती पर निर्भर है और उनकी उपज बलरामपुर चीनी मिल को जाता है। समस्या के निराकरण के लिए किसानों को दूर स्थित बलरामपुर जाना पड़ता था। यह दिक्क्त अब खत्म की गई है। किसानों की गंन्ने के खेती से संबंधित समस्या के समाधान को लेकर इटियाथोक कस्बे में बलरामपुर चीनी मिल ने कार्यालय खोला है। चीनी मिल के इस नवीन क्षेत्रीय गन्ना कार्यालय का महाप्रबंधक बलरामपुर चीनी मिल श्याम सिंह ने पहुंचकर शुक्रवार को उद्घाटन किया। इटियाथोक स्थित गोण्डा-बलरामपुर मार्ग पर बनाये गए इस कार्यालय पर किसानों के गंन्ने की खेती से संबंधित हर समस्या का समाधान होगा। मिल अधिकारी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इटियाथोक में परिक्षेत्र बनाए जाने से किसानों को जानकारी के लिए बलरामपुर चीनी मिल का अब चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। काश्तकारों की सारी समस्या कार्यालय से ही हल किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस जोन के अंतर्गत कुल 29 क्रय केन्द्र संचालन किए जाएंगे। सिंह ने सभी सहायक फील्ड स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि अब जिन्हें मीटिंग में मिल जाना पड़ता था, वे सभी इस कार्यालय पर एकत्र होकर मीटिंग कर सकते हैं। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक नरेश कुमार दुबे, मुख्य गन्ना प्रबंधक संजय सिंह, जोन इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह, अजय कुमार शुक्ल, उमेश सिंह, संजय शुक्ला, दीपेन्द्र मिश्रा सहित 16 गंन्ना क्षेत्र सहायक स्टाफ मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : तीन दिन तक मिशन मोड में निपटाई जाएंगी किसानों की समस्याएं
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
