Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: ASP शिवराज को IG ने पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

Gonda News: ASP शिवराज को IG ने पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

केन्द्रीय गृह मंत्री के हाथों पुरस्कृत होने पर दी शुभकामनाएं

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों पुरस्कृत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही अपने कैम्प कार्यालय पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत करते हुए उत्साह वर्धन किया।
बताते चलें कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति को ‘सोशल मीडिया से साइबर अपराध’ नामक पुस्तक लेखन के लिए पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया था। पूरे भारत वर्ष से इस पुरस्कार के लिए कुल आधा दर्जन लोगों को चयनित किया गया था, जिनमें से वह उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से सम्मानित होने वाले इकलौते अधिकारी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति व बाल कल्याण समिति प्रयागराज के मजिस्ट्रेट मोहम्मद हसन जैदी द्वारा ‘सोशल मीडिया से साइबर अपराध’ नामक एक पुस्तक लिखी गई थी, जिसमें साइबर अपराधों से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ साइबर अपराधों का पंजीकरण, विवेचना, न्यायिक प्रक्रिया व उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। राजधानी से लौटने के बाद एएसपी सोमवार को आइजी कार्यालय पहुंचकर अपनी लिखी पुस्तक उन्हें भेंट की तथा पं. गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार के बारे में अवगत कराया। इस पर पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंटकर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Gonda News: ASP शिवराज को IG ने पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : चार जिलों के एसपी समेत 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular