संवाददाता
गोंडा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने रविवार को यूपी 112 परियोजना के अन्तर्गत चलाये जा रहे 18 दिवसीय फ्रेशर प्रशिक्षण का समापन किया। यह प्रशिक्षण 25 अप्रैल से डीटीयू कक्ष पुलिस लाइन में चलाया जा रहा था। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अपराध घटित होने के उपरान्त घटना स्थल प्रबंधन, अग्नि तथा अग्नि दुर्घटना, प्राथमिक उपचार, सिटीजन एप, एमडीटी चलाने तथा एमडीटी हार्डवेयर, साफ्टवेयर आदि के बारे में जानकारी देना था। उन्होंने बताया कि इस अवधि में कुल 25 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो कानून व्यवस्था को मजबूत बनायेगा। प्रशिक्षण समाप्ति पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को उन्होंने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
यह भी पढें : 38 लाख की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
