प्रदीप पांडेय
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना प्रांगण में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति की अध्यक्षता में मिशन शक्ति व बाल अधिकार कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खरगूपुर, धानेपुर, मोतीगंज व कौडिया थानों के प्रभारी व तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बैठक में मिशन शक्ति व बाल अधिकारों के बारे में पुलिस कर्मियों को खास जानकारियां दी गई। उन्होंने आए प्रकरण को हल करने के लिए अनेक टिप्स भी बताये गए। एएसपी ने मौजूद तमाम पुलिस कर्मियों को उनके कार्य कुशलता व थाने में आए महिला या बालक फरियादी से किस तरीके से व्यवहार करें। इसकी जानकारी दी। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि हर हाल में तहरीर के हिसाब से ही मुकदमा पंजीकृत करें, ताकि पीड़ितों को न्याय मिलने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि किसी किशोर पर सीआरपी के तहत कार्यवाही नहीं करनी है। यदि कोई बच्चा नाबालिग है, तो उस पर 107/116 कार्यवाही नहीं होनी है। यहां मौजूद चाइल्ड लाइन समन्वयक ने 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर खरगूपुर, धानेपुर, मोतीगंज, कौडिया थाने के पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बृजभूषण यादव चाइल्ड लाइन सब सेंटर प्रभारी, देव मणि मिश्र, इटियाथोक थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार एपीओ व महिला आरक्षी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें : अब मनमाने ढंग से गैंगस्टर नहीं लगा सकेंगे थाना प्रभारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
