संवाददाता
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आसन्न विधानसभा सामान्य निर्वाचन से सम्बन्धित विभिन्न तैयारियां ससमय सुनिश्चित कराने तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के दिन-प्रतिदिन के कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु महेन्द्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी (प्रथम) को प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन) नामित किया है। वहीं निर्वाचन कार्यहित में राजेश कुमार, अपर उप जिलाधिकारी को प्रभारी अधिकारी निर्वाचन (द्वितीय) नामित करते हुए आदेशित किया है कि वह प्रतिदिन निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित होकर मुख्यतः बीएलओ/सुपरवाइजर तथा निर्वाचन कार्य में लगाए गए अन्य कार्मिकों द्वारा अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप व गरुड एप डाउनलोड करने की स्थिति, हेल्थ ऑफ़ इलेक्टोरल रोल के अन्तर्गत डीएसई; डेमोग्राफिकल सिमिलर एन्ट्रीज की समीक्षा एवं उन पर आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही, लॉजिकल एरर का निस्तारण, रिपीट इपिक के प्रकरणों की समीक्षा व निस्तारण, 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की बूथवार/विधानसभा क्षेत्रवार सूची निकलवाकर उनका सत्यापन एवं मृतक पाए गए मतदाताओं का नाम हटाने की कार्यवाही की समीक्षा, जीरो एडिशन तथा जोरी डिलीशन वाले बूथों को चिन्हित कर समीक्षा एवं आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराना, दिव्यांगजनों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराना तथा सूची में सम्मिलित दिव्यांग मतदाताओं की टैगिंग व मैपिंग की कार्यवाही की समीक्षा, जनगणना के आंकड़ों का मानक रखते हुए उसके नीचे के जेण्डर रेशियो वाले मतदेय स्थलों/मतदान केन्द्रों की समीक्षा तथा ईपी रेशियो की समीक्षा एवं उसमें सुधार की नियमित समीक्षा की जाएगी। प्रभारी अधिकारी के सहयोग के लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री नारायण, जिला निर्वाचन कार्यालय में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर व अन्य कार्यालय कार्मिकों को भी लगाया है।
यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
