संवाददाता
गोण्डा। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में प्रयोग किए गए सभी निजी हल्के एवं भारी वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि उनके किराये-भाड़े का भुगतान उनके बैंक खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से किया जाना है। इसलिए जिनके वाहन विधानसभा निर्वाचन -2022 में प्रयोग किए गए हैं, वे अपने बैंक खाते की पासबुक या कैंसिल चेक छायाप्रति तथा लॉगबुक जिसमें वाहन में लिए गए तेल एवं तय की गई दूरी का विवरण हो, एवं अवमुक्त प्रमाणपत्र संलग्न कर हल्के एवं भारी वाहनों के अवमुक्ति के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ ऑफिस) के कार्यालय में आगामी 10 मार्च तक हर हाल मे जमा कर दें अन्यथा उनके किराए भाड़े का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा।
कलमकारों से अनुरोध..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
