Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ABPA ने किया नवागत औषधि निरीक्षक का स्वागत

Gonda News : ABPA ने किया नवागत औषधि निरीक्षक का स्वागत

संवाददाता

गोण्डा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कमिश्नरी में नवागत औषधि निरीक्षक राजिया बानो को पुष्प गुच्छ देकर और मीठा खिलाकर शिष्टाचार मुलाकात की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरि ओम सिंह के नेतृत्व में संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने औषधि निरीक्षक से मुलाकात कर फार्मासिस्ट के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा फार्मासिस्टओं को औषधि लाइसेंस प्राप्त करने और नवीनीकरण करने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद में एक युवा अधिकारी का आगमन हुआ है। हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हमारी समस्त समस्याओं का समाधान होगा और बिना पंजीकरण चल रहे मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई होगी। साथ ही दवाओं की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि औषधि निरीक्षक ने फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी सुधीर पाठक, राम कृपाल साहू, नीरज साहू, मनोज तिवारी, अफताब अहमद, राहुल गुप्ता, अंकुल तिवारी, प्रदीप शुक्ला, अर्जुन साहू, अखिलेश मौर्य, रोहित मिश्रा, अंकित आदि मौजूद रहे।

Gonda News : ABPA ने किया नवागत औषधि निरीक्षक का स्वागत
Gonda News : ABPA ने किया नवागत औषधि निरीक्षक का स्वागत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular