Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : 907 सक्रिय मरीजों में 118 अस्पताल में, 789 घर...

Gonda News : 907 सक्रिय मरीजों में 118 अस्पताल में, 789 घर पर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में शनिवार को 65 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1508 हो गई है। यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा कल देर शाम जारी कोरोना बुलेटिन में दी गई है। शनिवार को 05 मरीजों के ठीक होने के साथ ही अब तक 579 मरीज ठीक चुके हैं। इसके साथ ही 22 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। इस प्रकार से वर्तमान में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 907 है। जिले से अब तक 34607 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है, जिसमें से 34515 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 33010 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव है। शनिवार को मिले 37 मरीजों में 12 नगर क्षेत्र गोण्डा के हैं। बुलेटिन के अनुसार, 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरी कृपाल स्थित कोविड-19 लेबल वन अस्पताल में वर्तमान में कोई मरीज भर्ती नहीं है। 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम मेडिकल कालेज हारीपुर स्थित लेबल वन में 32 मरीज, एससीपीएम हास्पिटल प्रा. लि. लेबल टू में निजी खर्चे पर 12 मरीज, 200 बिस्तरों वाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कर्नलगंज में स्थित लेबल वन अस्पताल में 03 मरीज तथा गोण्डा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में 71 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 388 मरीजों को होम आइसोलेशन तथा 401 को होम कोरंटाइन में रखा गया है। बड़ा सवाल है कि मरीज कोविड अस्पतालों की अव्यवस्था सुनकर खुद वहां जाना ही नहीं चाह रहे अथवा स्वास्थ्य विभाग उन्हें अस्पताल तक जाने की जरूरत ही महसूस नहीं करता और उसे उम्मीद रहती है कि बड़ी संख्या में बिना लक्षण वाले मरीज घर पर ही रहकर ठीक हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular