Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : 84 कोसी परिक्रमा के श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

Gonda News : 84 कोसी परिक्रमा के श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

अतुल तिवारी

उमरी बेगमगंज, गोंडा। गाजे-बाजे व भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच 84 कोसी परिक्रमा यात्रा में शामिल सैकड़ों साधु-संतों के साथ चल रहे श्रद्धालुओं का एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा आगामी आठ मई को अयोध्या के राम कोट में खत्म होगी। इस दौरान पूरा परिक्रमा मार्ग भक्तिभाव से सराबोर रहा।पूरा परिक्रमा मार्ग राम नाम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान कई बुजुर्ग माताएं भी परिक्रमा करती हुई दिखाई दी, जिनकी व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कोई राम नाम की धुन पर नाच रहा था तो कोई जय श्री राम के नारे लगा रहा था। यात्रा की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष करुणाकर पांडे मय टीम परिक्रमा के साथ-साथ चलते रहे। यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की व्यवस्था में चिकित्सा सेवाओं सहित कई अन्य सेवाओं की व्यवस्था को विशेष रूप से व्यवस्थित करते हुए नजर आए। इस अवसर पर तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी संसार चंद्र राठी व थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय सहित सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : तहसीलदार ने मुक्त कराई शत्रु संपत्ति की 56 बीघा भूमि

Gonda News : 84 कोसी परिक्रमा के श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

इससे पूर्व शनिवार को चौरासी कोसी परिक्रमा के जिले में पहुंचने पर एसडीएम कर्नलगंज हीरालाल, सीओ मुन्ना उपाध्याय, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह तथा प्रभारी एडीओ (पंचायत) संतोष मिश्रा जंबू दीप तथा दुलारेबाग पहुंचे। अधिकारियों ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया तथा उनको आश्वस्त किया कि परिक्रमा के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। महंत गयादास ने कहा कि दुलारे बाग में गन्ने का कांटा लग गया है। यहां छाया का कोई प्रबंध नहीं है। प्रशासन इस बाग में पौधरोपण कराए। साथ ही धूप से बचने के लिए टिनशेड का निर्माण कराए। महंत गयादास ने बताया कि उन्होंने परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले गैर पौराणिक स्थलों पर पेयजल, प्रकाश व छाया की मांग की है। नदियों पर पुल व सड़कों की भी आवाज उठाई है। इस पर शासन स्तर से कई मांगे मंजूर हुई हैं। यात्रा में चल रहे संत अभिराम दास ने बताया कि वे सखी संप्रदाय से हैं। दो वर्षों से परिक्रमा में आ रहे हैं। इनका महिला वेश पूरे परिक्रमा के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा।

Gonda News : 84 कोसी परिक्रमा के श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें : घटतौली करने वाले कोटेदारों पर होगी FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular