विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने की बड़ी कार्यवाही
जनकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर अपराधियों के विरुद्ध डीएम मार्कण्डेय शाही का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। डीएम ने आपराधिक कृत्यों में संलिप्त जिले के 52 शस्त्र लाइसेंसियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं तथा लगभग 200 से अधिक लाइसेंसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधिक तत्वों में हड़कम्प मच गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि विभिन्न अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई जिसमें थाना तरबगंज अन्तर्गत ग्राम शुक्लन पुरवा उमरापुर निवासी प्रमोद शुक्ला, दूबेपुरवा मौजा पकड़ी निवासी राधेश्याम दूबे, ग्राम सीसौ थाना तरबगंज निवासी कुबेरनाथ तिवारी, थाना कोतवाली नगर साहबगंज निवासी उमेश सिंह, मुन्नन खां चौराहा निवासी डा. अहमद जावेद, पूरे शिवा बख्तावर निवासी श्रीमती गुड्डन तिवारी, थाना उमरी बेगमगंज निवासी अजय प्रताप सिंह, ग्राम सुखमन पुरवा मौजा ऐसी परसौली थाना उमरी बेगजगंज निवासी श्रवण कुमार सिंह, ग्राम सुखमन पुरवा मौजा ऐसी परसौली थाना निवासी अशोक कुमार सिंह, ग्राम जबर नगर थाना उमरी निवासी दुर्गा प्रसाद शर्मा, थाना कटरा बाजार अन्तर्गत कस्बा कटरा बाजार निवासी सुहेल अहमद, निसार अहमद, ग्राम बमडेरा निवासी उदय प्रताप तिवारी, ग्राम रायपुर निवासी राम प्रकाश पाण्डेय, ग्राम निन्दूरा निवासीगण मुहम्मद कलीम अहमद, राजकुमार गौतम, शफीक अहमद, रियाज हुसैन, मुसीम अहमद, गयासुद्दीन, जबर अहमद, नवीउद्दीन व अब्दुल रहमान, तकी अहमद ग्राम खिन्दूरी, ग्राम अल्हाद पुरवा निवासी शहजाद खां के लाइसेन्स निरस्त किए गए हैं।
इसी प्रकार थाना मोतीगंज अन्तर्गत ग्राम सिंगारी मौजा डुड़ाव निवासी महेश कुमार तिवारी, ग्राम काजीदेवर थाना मोतीगंज निवासी सुशील कुमार शुक्ला, ग्राम दलपतपुर निवासी राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, ग्राम खतहवा मौजा बनकटी सूर्यवली सिंह निवासी लखपति शुक्ला, सीहागांव मोतीगंज निवासी सदानन्द मिश्रा, एकमा थाना मोतीगंज निवासी फौजदार, थाना परसपुर पसका निवासी सूर्य प्रकाश जायसवाल, देवेन्द्र कुमार तिवारी पूरे तिवारी थाना परसपुर, सुशील कुमार सिंह उर्फ दद्दन सिंह चन्दापुर गुरेटी परसपुर, संत बहादुर सिंह पसका परसपुर, राम कुमार गुप्ता करनपुर छपिया, राधेश्याम चतुर्वेदी बखरौली भुइगंवा छपिया, लक्ष्मी नरायन चांदमऊ हरनाटायर मनकापुर, राम रतन गोस्वामी कुंवरपुर अमरहा कर्नलगंज, तेज बहादुर सिंह घरकुइंया कर्नलगंज, वरुण कुमार शुक्ला उर्फ रानू नरायनपुर वली कोतवाली देहात, मायाराम पाण्डेय बनकटवा मौजा कल्यानपुर कौड़िया, दिनेश प्रताप सिंह भगहरिया पूरे मितई कौड़िया, मो. रफीक नरहरपुर खोड़ारे, मो. रफीक नरहरपुर खोड़ारे, नूर मोहम्मद वाजिदपुर बढ़या खोड़ारे तथा जिलेदार सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह ग्राम गोसेन्द्रपुर थाना इटियाथोक का शस्त्र लाइसेन्स निरस्त किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि निरस्तीकरण की कार्यवाही के अलावा लगभग 200 शस्त्र लाइसेंसियों के शस्त्र लाइसेन्स निलम्बन की कार्यवाही भी की गई है। जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त आदेश दिए हैं कि जिन शस्त्र लाइसेन्सियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त या निलंबित किए गए हैं, उनका शस्त्र तत्काल अभिरक्षा में लेते हुए मालखाने में जमा कराना सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें : पति पत्नी में से एक हो सकता है चुनाव ड्यूटी से मुक्त, करें आवेदन
अनुरोध
आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310
