Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : 4908 मतदाता करेंगे MLC प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Gonda News : 4908 मतदाता करेंगे MLC प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, प्रेक्षक व रिटर्निंग आफिसर ने निरीक्षण कर लिया जायजा

संवाददाता

गोण्डा। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 (एमएलसी) गोण्डा-बलरामपुर चुनाव के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक श्रीमती शकुन्तला गौतम व रिटर्निंग आफिसर डा. उज्ज्वल कुमार की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस अवसर पर रिटर्निंग आफिसर डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए गोण्डा के 17 मतदान केन्द्रों को 05 जोन तथा 17 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल को सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक मतदान का कार्य होगा। मतदाताओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जनपद गोण्डा में 1693 पुरुष तथा 1302 महिला मतदाता सहित 2995 मतदाता तथा जनपद बलरामपुर में 1052 पुरूष व 861 महिला मतदाता सहित कुल 4908 मतदाताओं द्वारा चुनाव किया जाएगा। एमएलसी चुनाव में मतदान के समय अपनी पहचान के लिए मतदाता को फोटो युक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। रिटर्निंग आफिसर डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने बताया कि मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र के विकल्प के रूप में मतदाता के संबंधित निकाय जैसे नगर निकाय, ब्लॉक या क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत आदि से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकेंगें।

Gonda News : 4908 मतदाता करेंगे MLC प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular