संवाददाता
उमरी बेगमगंज, गोण्डा। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक अभियुक्त को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त रविंद्र सिंह पुत्र स्व. गया सिंह निवासी परासपट्टी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारकर्ता टीम में उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी व कांस्टेबल मुन्ना राम शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
