जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। नवनिर्माणाधीन 33 केवी लाईन शिवदयाल गंज कटरा के ऊर्जीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ करने व इस लाईन को 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र, नवाबगंज के 33 केवी से जोडने के लिए सुरक्षा कारणों से 33 केवी वजीरगंज फीडर, 33 केवी रघुराजनगर टिकरी फीडर व 33 केवी नवाबगंज टाउन फीडर शुक्रवार 30 जुलाई को अपराहन 04 बजे से छह बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि इसके परिणाम स्वरूप उपरोक्त तीनों पोषकों से होने वाली विद्युत आपूर्ति (नगर पालिका क्षेत्र नवाबगंज, रघुराजनगर टिकरी एवं वजीरगंज क्षेत्र में) उपरोक्त अवधि में बाधित रहेगी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
