संवाददाता
कर्नलगंज,गोण्डा। शनिवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में स्कीम वर्कर समन्वय समिति सम्बद्ध सीआईडीयू की मंडल महामंत्री मीनाक्षी खरे की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुये जमकर नारेबाजी की। जिसमें “हमारी मांगे पूरी हों चाहे जो मजबूरी हो“ के नारे से ब्लॉक परिसर गूंज रहा था। उसके पश्चात ब्लॉक परिसर में ही जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुये ब्लॉक अध्यक्ष राधा देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी अनेकों समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। मंडल संयोजक दिलीप शुक्ला ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहुओं के मानदेय भुगतान के साथ स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय समस्याओं व उनके उत्पीड़न को लेकर खण्ड विकास अधिकारी व जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जायेगा। मंडल महामंत्री मीनाक्षी खरे ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह से नियुक्त मनरेगा मेट, समूह सखी, बैंक सखी का मानदेय बाधित है। वहीं आशा बहु का प्रोत्साहन राशि, रसोईयां का मानदेय एक वर्ष से बाधित है। जिसे दिलाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नही की गई है। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह में यदि मांगे पूरी नही की जायेगी तो आगामी 28 व 29 मार्च को कामकाजी महिलाओं के साथ किसान मजदूर समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल किया जायेगा, जिसमें सभी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस मौके पर कृष्णा देवी, सरोज कुमारी, शीला देवी, ललिता देवी, अर्चना गोस्वामी, अनु कुमारी, सुनीता मौर्या, सुधा मौर्या, कृष्णा देवी, मुन्नी देवी आशा सिंह, संतोष श्रीवास्तव, मीता सिंह, सुशीला, सुनीता सोनी, अनु कुमारी, वंदना, ललिता देवी, कुसुम, गुड़िया व कलावती सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
