Wednesday, February 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: 25 को आयोजित मेले में दी जाएगी पूर्ति विभाग के...

Gonda News: 25 को आयोजित मेले में दी जाएगी पूर्ति विभाग के योजनाओं की जानकारी

संवाददाता

गोण्डा। आगामी 25 सितम्बर को सभी विकास खण्डों में आयोजित होने वाले गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर पूर्ति विभाग द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रत्येक विकास खण्ड पर आपूर्ति विभाग का स्टाल लगाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि यहां विभाग का एक कर्मचारी उपस्थित रहेगा, जो मेले में आये संभ्रांत व्यक्तियों व जन सामान्य को आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित समस्त कार्यों यथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत निर्धारित पात्रता व अपात्रता से अवगत कराते हुए नवीन राशन कार्डो के बनाये जाने की प्रकिया, नये व डुप्लीकेट राशन कार्ड निर्गत करना, राशनकार्डो में यूनिट जोड़ना व हटाना, राशन कार्ड में संशोधन, पता परिवर्तन, राशन कार्ड की श्रेणी परिवर्तन, आधार सीडिंग एवं मोबाईल नम्बर फीड किये जाने की प्रक्रिया से अवगत कराएगा।

यह भी पढ़ें : गरीब कल्याण मेला के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नामित

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित स्टाल पर मेले में आये जन सामान्य को उज्जवला-02 योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिए जाने हेतु ऑयल कंपनी के अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के प्रोपराइटर एवं प्रबन्धक द्वारा आवेदकों को व्यवस्थाओं से अवगत कराने के साथ ही आवेदन पूर्ण कराते हुए पात्र लाभार्थियों में प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों, जनसामान्य को सूचित किया है कि वे आगामी 25 सितम्बर को सभी विकास खण्डों पर सम्पन्न होने वाले गरीब कल्याण मेले में आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित स्टाल पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित कार्यों से अवगत होते हुए कार्यक्रम को सफल बनायें और अवसर का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें : अनिरुद्ध तिवारी बने नए मुख्य सचिव, कई और अधिकारी बदले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular