संवाददाता
गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में आगामी 23 जुलाई को पूर्वान्ह 11.45 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत देवीपाटन मण्डल गोण्डा में स्थापित प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी है। बैठक में अतिथि प्रवक्ताओं द्वारा पाठ्यक्रमवार लिये गये व्याख्यानों की समीक्षा, शासन के निर्देशानुसार प्रतियोगी छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरण किये जाने हेतु रूपरेखा तैयार करने, फखरुददीन अली अहमद राजकीय इंटर कालेज में नीट एवं जेईई तथा राजकीय औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गोण्डा में सीडीएस, एनडीए व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण व तैयारी के सम्बन्ध में चर्चा, विषय- विशेषज्ञ अतिथि प्रवक्ताओं की कमी की पूर्ति हेतु सुझाव तथा कोविड काल के दौरान प्रतियोगी छात्रों के आनलाइन टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराने के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। उप निदेशक समाज कल्याण जितेंद्र सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में ससमय प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें : पीपल का पेड़ ढ़हा, शनिदेव मंदिर क्षतिग्रस्त
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
