दो दिवसीय भूख हड़ताल के दौरान चरमरा सकती है सूबे की बिजली व्यवस्था
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग के समस्त अवर अभियन्ता तथा प्रोन्नत अभियन्ता बीते दिनांक 07 सितम्बर से अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं। कोरोना जैसी महामारी से लेकर वर्तमान में आंधी-तूफ़ान और बाढ़ जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली व्यवस्था को बनाये रखने में दृढ़संकल्पित ये अभियन्ता अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन का ध्यानाकर्षण कराने के लिए 13 सितम्बर को जनपद स्तर पर एक दिवसीय (24 घण्टे) भूख हड़ताल पर भी बैठे थे, परन्तु प्रबंधन द्वारा इसका कोई उचित संज्ञान नहीं लिया गया। अब राज्य विद्युत परिषद् जूनियर इंजीनियर संगठन अपने समस्त अवर अभियंताओं तथा प्रोन्नत अभियंताओं के साथ अपने प्रबंधन से न्याय की अपेक्षा में लोकतान्त्रिक तरीके से समस्त क्षेत्रीय और परियोजना मुख्यालयों पर 21 और 22 सितम्बर को दो दिवसीय (48 घण्टे का) क्रमिक अनशन और धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। बिजली विभाग की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले यह अभियंता जब क्रमिक अनशन पर बैठे रहेंगे, तो की बिजली व्यवस्था राम भरोसे ही रह जाएगी।
जूनियर इंजीनियर संगठन के जनपद अध्यक्ष ई. पवन कुमार ने बताया कि अभी हम लोग अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ध्यानाकर्षण का कार्यक्रम कर रहे हैं, परन्तु प्रबंधन द्वारा इसका अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। अगर प्रबंधन ऐसे ही संवेदनहीन बना रहा तो आगे पूर्ण रूप से कार्य बहिस्कार जैसे आंदोलन के लिए संगठन को बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे की बिजली उपभोक्ताओं को अनचाहे रूप से बिजली की समस्याएं आ सकती हैं। क्षेत्रीय सचिव इं. रामाजी का कहना है कि प्रबंधन की मानसिकता ही ऐसी जान पड़ती है कि अवर अभियन्ता को बिना कोई अर्थपूर्ण व्यवस्था दिए केवल काम कराते रहा जाये और इनसे किसी प्रकार की व्यवस्था की मांग न करते हुए केवल कागजों में ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर दिया जाय। समस्याओं की गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने के कारण अवर अभियंताओं और प्रोन्नत अभियंताओं के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्यवाही कर दिया जाये, और इस आधार पर बिजली-कर्मियों को नाकारा घोषित करते हुए इनकी छवि ख़राब की जाये जिससे कि इनका जमकर शोषण किया जा सके। हमारा संगठन प्रबंधन की ऐसी सोच की कड़ी निंदा करता है तथा हर स्तर की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। इन्होने आगे बताया कि 21 और 22 सितम्बर के दो दिवसीय अनशन कार्यक्रम को देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियन्ता कार्यालय के सामने आयोजित किया जायेगा जिसमें क्षेत्र के अंतर्गत गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के सभी अवर अभियंता तथा प्रोन्नत अभियंता प्रतिभाग करेंगे।
यह भी पढ़ें : इस राज्य में बिना विपक्ष की होगी सरकार, सभी दलों ने मिलाया हाथ
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
