जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के 16 थाना प्रभारियों को एक साथ हटाने के बाद एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बीती रात 21 पुलिस चौकियों पर नए चौकी प्रभारी तैनात किया है। इस फेरबदल में 37 उपनिरीक्षक प्रभावित हुए हैं। थानों पर सेकण्ड आफीसर के रूप में तैनात कई नए दारोगाओं को जहां चौकी का प्रभारी बनाया गया है, वहीं पहले से चौकी प्रभारी के रूप में तैनात कई उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इस तबादले में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की अधिकांश चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। एसपी के पीआरओ रहे युवा उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्रा को पहली बार चौकी का कमान सौंपते हुए एससीपीएम चौकी प्रभारी बनाया गया है। देखें सूची :


