संवाददाता
गोण्डा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने बताया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत शासन द्वारा निर्गत समय-सारणी के अनुसार जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन किए जाने एवं उनके आवेदनों को शिक्षण संस्थान स्तर से ऑनलाइन अग्रसारित किए जाने की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोशल सेक्टर अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, छात्रवृत्ति हेतु नामित नोडल अधिकारियों के साथ आगामी 20 अक्टूबर को समय 11ः30 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बैठक आहूत की गई है। उन्होंने सभी संबंधित से अनुरोध किया है कि वे बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित हों।
यह भी पढ़ें : बंजर भूमि से अवैध कब्जा न हटवाने पर RI सस्पेंड, दो का वेतन बाधित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
