जनकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि एक नवंबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत एक नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता इस सूची में अपना नाम वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी घर बैठे बैठे जांच या आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम से संबंधित गलत मिलने पर ऑनलाइन फॉर्म 6 एवं 7 भर सकते हैं। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के योग्य हैं। एक नवंबर से 30 नवंबर तक नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 7, 13, 21 एवं 27 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप बनाया है। इस ऐप के माध्यम से मतदाताओं को कई प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन मिल जाती हैं। वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन, मतदाता सूची में नाम पता सुधार, मतदाता पहचान पत्र को बदलना आदि शामिल है। इसके अतिरिक्त ऐप के माध्यम से मतदाताओं को मतदान केंद्र का भी पता चल जाता है। मतदाता विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से चुनाव संबंधी शिकायतें भी ऑनलाइन करने की व्यवस्था है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव परिणाम को भी इस ऐप के माध्यम से देखा जा सकता है। वोटर हेल्पलाइन एप निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एवं गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : अब मनमाने ढंग से गैंगस्टर नहीं लगा सकेंगे थाना प्रभारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
