आखिर यह कौन सा खेल कर रहे हैं शासन में बैठे अधिकारी
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। शासन में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों के कारण जिले की व्यवस्था खस्ताहाल है। आलम यह है कि यहां कई विभागों में उल्टी गंगा बहती दिख रही हैं। जिले के चार तहसीलों के लिए दस एसडीएम की तैनाती है। इसमें छह एएसडीओ के रूप में कार्यरत हैं, जबकि 16 ब्लॉकों के लिए जिले में सिर्फ चार बीडीओ तैनात हैं। यहां तक कि कोरोना के चलते जान गंवाने वाले परियोजना निदेशक डीआरडीए के स्थान पर भी किसी नए अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। डीसी एनआरएलएम और डीसी मनरेगा का कार्य भी एक ही अधिकारी के जिम्मे है। स्थिति यहां तक खराब है कि विकास की गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए डीएम ने कई ब्लाकों में एएसडीओ को प्रभारी बीडीओ बना रखा है। बताते हैं कि परियोजना निदेशक के पद पर एक अधिकारी की नियुक्ति हुई थी, उन्होंने अपना संशोधन करा लिया। उपायुक्त मनरेगा पर नियुक्त अधिकारी आने से कतरा रहे हैं। बीएसए का पद भी फरवरी से ही खाली है। यहां 15 जुलाई को बाराबंकी जिले के डायट में तैनात वरिष्ठ प्रवक्ता दीपिका चतुर्वेदी की नियुक्ति हुई है, लेकिन वह नहीं आईं। उन्होंने मेडिकल ले लिया है। वहीं 16 ब्लॉकों के लिए सिर्फ चार खंड विकास अधिकारी की तैनाती है। विकास की अहम जिम्मेदारी बीडीओ की ही होती है। 1214 ग्राम पंचायतों में काम करने के लिए दो सौ से भी कम सचिव जिले में है। एक-एक सचिव के जिम्मे आधा-आधा दर्जन ग्राम पंचायतों का प्रभार है। परिणाम स्वरूप विकास कार्य में विलम्ब हो रहा है। साथ ही भ्रष्टाचार की शिकायतें भी आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : 38 दुकानों पर छापेमारी; एक दुकान निलंबित, एक को कारण बताओ नोटिस
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
