Wednesday, March 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: 15 सितम्बर तक बन्द रहेंगे जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र

Gonda News: 15 सितम्बर तक बन्द रहेंगे जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत डीएम मार्कण्डेय शाही ने जारी किया आदेश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने शासन के निर्देशों के क्रम में कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को आगामी 15 सितम्बर तक बन्द रखने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ने के दृष्टिगत् प्रदेश में विशेष सर्तकता और सावधानी बरतने के लिये प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले छोटे बच्चों (03-06वर्ष) को सुरक्षित रखने हेतु पूर्व में आंगनबाड़ी केन्द्रों को बन्द करने के निर्देश निर्गत किये गये थे। कोविड संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत् आंगनबाड़ी केन्द्र पुनः 15 सितम्बर तक बन्द रखे जायेगें। डीएम ने निर्देश दिया है कि स्वयं सहायता समूह या नेफेड (शहरी क्षेत्रों में) के माध्यम से अनुपूरक पोषाहार की आपूर्ति किये जाने की स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र खोलकर अनुपूरक पोषाहार को प्राप्त किया जायेगा और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभाग के लाभार्थियों तक टेक होम राशन का डोर-टू-डोर वितरण किया जायेगा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि 15 सितम्बर तक समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को बन्द रखा जाय तथा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

यह भी पढ़ें : 3.50 करोड़ कीमत के गांजे सहित छह तस्कर गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular