जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने एक अपहृत युवती को 12 घंटे के अंदर बरामद करके उसे वन स्टाप सेंटर पर दाखिल किया है। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को भगा ले जाने की सूचना मिली थी। प्रकरण में तत्काल अभियोग पंजीकृत करके उप निरीक्षक घनश्याम वर्मा को युवती को सकुशल बरामद करने का निर्देश दिया था। विवेचक ने सुरागरसी, पतारसी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से अपहृता को सकुशल 12 घण्टे के अन्दर बरामद करने में सफलता प्राप्त की। बरामद अपहृता को वन स्टॉप सेंटर में दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में आरक्षी दीपक कुमार विष्ट तथा महिला आरक्षी दीपा कुशवाहा शामिल रहे।
यह भी पढें : गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछित इनामिया गिरफ्तार
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
