Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: 12 घंटे के अंदर चोरी के साढ़े तीन लाख रुपए...

Gonda News: 12 घंटे के अंदर चोरी के साढ़े तीन लाख रुपए बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने एक निजी फर्म से चोरी गए साढ़े तीन लाख रुपए घटना के 12 घंटे के अंदर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि रविवार को चावल मिल अतुल इण्डस्ट्रीज के कार्यालय का ताला तोड़कर अलमारी व लाकर में रखे 3.70 लाख रुपये चोरी कर लिये जाने की सूचना मिल मालिक महेश कुमार गर्ग ने दी थी। सूचना प्राप्त होते ही मिश्रौलिया चौकी प्रभारी ऋषिकेश मणि त्रिपाठी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की मदद से मात्र 12 घण्टे के अन्दर ही भवानी प्रसाद गोसांई उर्फ हगन पुत्र स्व. अर्जुन प्रसाद गोसाई निवासी सिकरिहवा मौजा रुद्रपुर विशेन थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई धनराशि में से 3,55,270 रुपये बरामद कर लिये हैं। कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर राइस मिल में 3.70 लाख रुपयों की चोरी की थी। शेष रुपयां के बारे में पूछने पर बताया कि चोरी किए गए रुपयों में से कुछ रुपया साथी अभियुक्त के पास है। आरोपी के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें :  नाबालिग लड़के को भगा ले जाने वाली महिला गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular