Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : 08 विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध FIR

Gonda News : 08 विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध FIR

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा लाइन हानि के नियंत्रण एवं राजस्व वसूली के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के अन्तर्गत जनपद में विद्युत वितरण खण्ड- द्वितीय में संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान नौ विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का अभियोग दर्ज कराया गया है। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि खण्डीय कार्यालय के प्रवर्तन प्रभारी शिव कुमार गौतम की अगुवाई में अवर अभियन्ता राम गोपाल अनमोल व मुख्य आरक्षी धीरज कुमार सिंह ने आठ विद्युत उपभोक्ताओं को अवैध तरीके से विद्युत चोरी करते पाया। परिणाम स्वरूप उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया गया है, उनमें गजेन्द्र मिश्रा पुत्र राज मणि मिश्रा निवासी राम नगर तरहर, राम जनम विश्वकर्मा पुत्र शिव कुमार, देव नारायन पाण्डेय पुत्र राधिका, बाबू दूबे उर्फ तेज प्रकाश, सुरेश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, पवन शुक्ला पुत्र स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद निवासी पिपरी रोहुआ, राम सजीवन पुत्र दरोगा चौबे पुर तथा अमन कुमार पुत्र हरि शंकर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : शादी के 42 साल बाद दुल्हन को लेने पहुंचा 65 वर्षीय दूल्हा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular