संवाददाता
गोण्डा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसका आलेख्य प्रकाशन 01 नवम्बर,2021 को होगा। यह कार्य 05 जनवरी, 2022 तक गतिमान रहेगा। उन्होंने बताया है कि इस सम्बन्ध में आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों यथा जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी), उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर जिलाधिकारी), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी एवं नगर मजिस्ट्रेट), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी/सहायक चकबन्दी अधिकारी) तथा बूथ लेविल आफिसर्स को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि 01 नवम्बर 2021 से आगामी 05 जनवरी, 2022 तक के मध्य स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गयी है।
यह भी पढ़ें : बंजर भूमि से अवैध कब्जा न हटवाने पर RI सस्पेंड, दो का वेतन बाधित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
