संवाददाता
गोण्डा। विकास खण्ड वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया ग्राम सभा में गुंजन स्वयं सहायता समूह को दीन दयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट गोण्डा के द्वारा असिस्टेंट हेयर स्टाइलिस्ट प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ अशोक कुमार सारस्वत कार्यक्रम प्रभारी के द्वारा माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 6 माह चलेगा, जिसमें 20 महिलाओं व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जोड़ा गया है जो प्रशिक्षण प्राप्त करके आत्मनिर्भर बनेंगी। ब्यूटीशियन ट्रेनर श्रीमती पिंकी देवी के द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण सम्पन्न होगा, जिसमें सभी को सेनेटाइजर, मास्क व थर्मल मशीन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कृष्ण प्रसाद दूबे, सुनील कुमार आनन्द, सुधा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

