Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: हिन्दू युवा वाहिनी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Gonda News: हिन्दू युवा वाहिनी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

संवाददाता

गोण्डा। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा परिवार के तत्वावधान में तहसील कर्नलगंज, विकास खंड हलधर मऊ, नगर कर्नलगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन विकास खंड कर्नलगंज के ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर जिला संगठन महामंत्री धनंजय मणि त्रिपाठी व जिला कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया। सभी अतिथियों ने बाबू जी की स्मृतियों को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने किया। इस मौके पर हलधरमऊ के ब्लॉक मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, राजन शुक्ला, अनिल गुप्ता, शनि गुप्ता, रजनीश पांडेय, अतुल सैनी, पवन शर्मा, बब्बन, अतुलेश, राजन गोस्वामी, रोशन सिंह सहित अनेको कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Gonda News: हिन्दू युवा वाहिनी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें : निलंबन एवं बर्खास्तगी में क्या अंतर है?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular