Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ का एक और अभियान चढ़ा परवान

Gonda News : ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ का एक और अभियान चढ़ा परवान

डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, जल्द होगा स्थायी समाधान

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में डग्गामार बसों विशेषकर रोडवेज बस स्टेशन के आसपास प्राइवेट वाहनों के जमावड़े के खिलाफ ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ द्वारा शुरू किए गए अभियान ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस सम्बंध में खबर प्रकाशित किए जाने के बाद न केवल सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ), बल्कि यातायात पुलिस और कोतवाली नगर पुलिस ने भी डग्गामार वाहनों का चालान शुरू कर दिया है। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने खबर का संज्ञान लेते हुए इस सम्बंध में आगामी 16 अप्रैल को अपने कार्यालय में सम्बंधित विभागों की एक बैठक बुलाई है। बताते चलें कि पिछले दिनों ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ ने ‘एआटीओ व पुलिस को नहीं है मुख्य सचिव के आदेश की परवाह’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। यह खबर छपते ही न केवल सम्बंधित विभागों बल्कि वाहनों के डग्गामारी में लिप्त व्यक्तियों में हड़कम्प मच गया। एआरटीओ बविता वर्मा ने बस स्टेशन पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा चार डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान में रोडवेज के एआरएम राकेश मोहन पाण्डेय, पीटीओ शैलेन्द्र तिवारी तथा एटीआइ अरुण तिवारी भी मौके पर मौजूद रहे। बस स्टेशन चौकी प्रभारी ने भी कई वाहनों का चालान करके बस स्टेशन पर एक साथ कई बसें खड़ी करके सवारी भरने के बजाय एक-एक बस को यहां लाकर सवारी भरने का निर्देश दिया है, किन्तु उनके इस आदेश का अनुपालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों ने ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ से भी यह जानना चाहा कि यहां बसें खड़ी करके सवारियां भरने में आखिर आपको क्या और क्यों आपत्ति है? हमारा सीधा सा जवाब था कि बस स्टेशन के आसपास प्राइवेट बसों के जमावड़े से लगने वाले भयंकर जाम के कारण आम जनमानस को असुविधा नहीं होनी चाहिए। खैर, उनका अगला कदम क्या होगा, यह समय बताएगा किन्तु बनी बनाई व्यवस्था एक बार फिर बिगड़ने की संभावना से उनमें बौखलाहट अवश्य है।

यह भी पढें :  फिसड्डी निकली गोण्डा पुलिस, 75 फीसद फरियादी असंतुष्ट

इस बीच नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने खबर का संज्ञान लेते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु आगामी 16 अप्रैल 2022 को अपने कार्यालय में सम्बंधित विभागों की बैठक बुलाई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, एआरटीओ, एआरएम रोडवेज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, यातायात निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, स्टेशन इंचार्ज रोडवेज, चौकी इंचार्ज बस स्टेशन व गुरुनानक चौक को लिखे पत्र में नगर मजिस्ट्रेट ने कहा है कि रोडवेज बस अड्डे के पास प्रतिदिन प्राइवेट बसों व अन्य वाहनों के खड़े होने से प्रायः जाम की स्थिति रहा करती है। इससे आम जनमानस को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी द्वारा इसको लेकर कई बार घोर अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आगामी 16 अप्रैल 2022 को सायंकाल साढ़े चार बजे एक बैठक आहूत की गई है, जिसमें सभी अधिकारियों को समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि शहर के मध्य स्थित रोडवेज बस स्टेशन के आसपास पूरे दिन प्राइवेट बसों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे 100 मीटर की दूरी पर दो पुलिस चौकी होने के बावजूद यहां दिन भर भयंकर जाम लगा रहता है। पूर्व के वर्षों में कई बार इन बसों के संचालन के लिए प्रशासन द्वारा बस स्टेशन से दूर स्थान चिन्हित करते हुए संचालन शुरू किया गया, किन्तु कुछ दिन यह व्यवस्था चलने के बाद पुनः पुराना ढर्रा बहाल हो जाया करता था। शहर के बाहरी इलाकों में प्राइवेट वाहनों का ठहराव किए जाने से पहले यात्रियों को भी थोड़ी असुविधा हुआ करती थी क्योंकि वहां तक आने-जाने के लिए कम साधन हुआ करते थे, किन्तु अब ई-रिक्शा की बहुतायत होने के बाद इस समस्या का समाधान भी हो सकेगा।

यह भी पढें : दर्जन भर शहरों के नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार

Gonda News : ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ का एक और अभियान चढ़ा परवान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

Gonda News : ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ का एक और अभियान चढ़ा परवान

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular