संवाददाता
गोण्डा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मुख्य वक्ता 84 कोसी परिक्रमा के प्रांत प्रमुख सुरेंद्र जी थे। उन्होंने बताया कि अपनी स्थापना काल के साथ ही संगठन सशक्त हिंदू समाज के निर्माण में जुट गया है। संगठन के प्रयास से ही चारों शंकराचार्य एवं विभिन्न मतों के प्रमुख संत 1966 में संगठन द्वारा बुलाए गए धर्म संसद पर प्रयागराज में पहली बार एक साथ एक मंच पर आए। संगठन ने न सिर्फ राम मंदिर के लिए बल्कि बाबा अमरनाथ, बूढ़ा अमरनाथ, रामसेतु आदि हिंदू महत्व के स्थानों के लिए भी आंदोलन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी व संचालन जिला मंत्री दिवाकर सोमानी ने किया। कार्यक्रम में सरिता त्रिपाठी, भरत गिरी, आदर्श श्रीवास्तव, रविंद्र गौतम, आशीष मोदनवाल, आकाश कसौधन, रमेश गुप्ता, सुनील निषाद, राजू बाल्मीकि आदि कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन जिला सह मंत्री बबलू वर्मा ने किया।
यह भी पढ़ें : साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए 49 हजार रुपए मूल खातों में वापस
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
