विकास सोनी
गोण्डा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत बड़गांव निकट रेलवे मस्जिद निवासी असगर अली (53) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। असगर अली बिजली विभाग में लाइन मैन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। बताते हैं कि वह अपने घर से ड्यूटी करने के लिए गोण्डा स्वीच रूम में गए। उसके बाद उनकी तबियत खराब होने लगी। साथियों की मदद से उनको रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डाक्टरों के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
