जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बभनजोतिया में बीती रात हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मनकापुर-बभनान मार्ग पर स्थित बभनजोतिया में बुधवार की देर रात अनियंत्रित होकर एक पिकअप घर में घुस गई। परिवार के लिए उस समय एकत्रित होकर घर के बरामदे में खाना खा रहे थे। बताते हैं कि हादसे में मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। परिणाम के तीन अन्य सदस्यों को भी चोट आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
