Wednesday, April 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: हरि प्रसाद चुने गए केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के सभापति

Gonda News: हरि प्रसाद चुने गए केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के सभापति

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उप जिलाधिकारी सदर/निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह के देखरेख में शुक्रवार को गोण्डा केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के सभापति एवं संचालक का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से एक लम्बे अर्से से जुड़े हरि प्रसाद सभापति व संदीप पाण्डेय संचालक चुने गए। यह जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव सुनील कुमार यादव ने बताया कि एसडीएम सदर की मौजूदगी में आज चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें दोनों पदाधिकारियां का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने के उपरान्त उपजिलाधिकारी ने सभापति को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शत्रुघ्न मिश्रा, सह संयोजक अमित कुमार सिंह व ज्ञान प्रकाश ओझा ने सकुशल व निर्विघ्न निर्वाचन सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण निभाई अदा की।

Gonda News: हरि प्रसाद चुने गए केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के सभापति

निर्वाचन के उपरान्त एक भेंट में नव निर्वाचित सभापति हरि प्रसाद ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में वह जनपद में सहकारिता आन्दोलन की जड़ों को मजबूत करने का काम करेंगे। पार्टी से जुड़े दो पदाधिकारियों के निर्वाचन पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, चुनाव सह संयोजक पीयुष मिश्र, जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम, वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव व राजा बाबू गुप्ता, प्रेम कुमार मध्यान, पंकज कुमार सोनी, अरविन्द कुमार सोनी, बेचन लाल, प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने बधाई दी है तथा फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरान्त सभापति व अन्य पदाधिकारियों की तरफ से एसडीएम को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

Gonda News: हरि प्रसाद चुने गए केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के सभापति

यह भी पढ़ें : 15 IAS अफसरों का तबादला, अमेठी व मऊ के DM का तबादला रद्द

Gonda News: हरि प्रसाद चुने गए केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के सभापति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular