संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व उनके आला अधिकारी जहां एक ओर प्रदेश में रिकॉर्ड पौधारोपण का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपा रहें हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाली के दुश्मन कहे जाने वाले लकड़कट्ट अवैध कटान में जुटे हुए हैं। जीता जागता उदाहरण तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम बालपुर जाट का है। यहां शीशम के कई हरे पेड़ों पर आरा चलाया गया और उनके बड़े-बड़े बोटे काटकर उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गांव का ही एक दबंग व्यक्ति रमजान पुत्र चुनमुन थाना कोतवाली देहात में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। उसी की शह पर गांव में हरा भरा शीशम का पेड़ बिना परमिट कटवा दिया गया। पुलिस व वन विभाग के अधिकारी प्रकरण से अनजान बने हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि यह तो महज बानगी भर है। पर्यावरण संरक्षण के जिम्मेदार लोगों व लकड़कट्टों की गठजोड़ के चलते क्षेत्र में प्रायः हरियाली पर आरा चलाया जाता रहा है।
यह भी पढ़ें : शिवपाल के इस ऐलान से राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
