Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : हनुमान जन्मोत्सव पर नगर में निकली शोभा यात्रा

Gonda News : हनुमान जन्मोत्सव पर नगर में निकली शोभा यात्रा

संवाददाता

गोण्डा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा श्री राम नवमी से चलाए जा रहे रामोत्सव कार्यक्रम व हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक विराट भगवा शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। जानकारी के अनुसार, नगर के रानी बाजार स्थित रामलीला मैदान पर विहिप, बजरंग दल व अन्य समाज के प्रबुद्ध जन एकत्र हुए। यहां से धर्म यात्रा प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में एक बग्गी पर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण जी व हनुमान जी की सवारी निकली। लोग हाथ में भगवा ध्वज ले ‘प्रभु श्री रामचंद्र की जय’ ‘श्री राम जन्म भूमि की जय’ ‘श्री हनुमान जी महाराज की जय’ ‘जय श्री राम’ ‘भारत माता की जय’ ‘वंदे मातरम’ जैसे उद्घोष कर रहे थे। शोभा यात्रा श्री अग्रसेन चौक, श्री झूलेलाल चौक, श्री गुरुनानक चौक, गुड्डू मल चौराहा, उतरौला रोड, महाराजगंज चौराहा, भरत मिलाप चौराहा होते हुए पीपल चौराहा स्थित मां संतोषी मंदिर पर समाप्त हुई। इसके पूर्व शोभा यात्रा आरंभ होने से पहले महिलाओं की टोली ने श्री राम जी, लक्ष्मण जी व श्री हनुमान जी की आरती उतारी भोग लगाया और उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण किया। आगे चलने पर महिलाओं और अन्य समाजसेवियों ने शोभा यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं को कार्यकर्ताओं को शरबत पिलाया और पुष्प वर्षा की। रास्ते भर पुष्प वर्षा हुई। कृष्णा टॉकीज के पास समाजसेवी संदीप मल्होत्रा के नेतृत्व में झांकी की आरती हुई व पुष्प वर्षा की गई।

यह भी पढें : तो इसलिए मांझी को छोड़नी पड़ी पार्टी प्रमुख की कुर्सी!

कार्यक्रम संपन्न होने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वह धर्म यात्रा प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू ने कहा कि रामोत्सव, श्री हनुमान जी जन्मोत्सव व श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के शिलान्यास, कोरोना कालखंड के बाधा के पश्चात इस ऐतिहासिक, अविस्मरणीय अवसर पर यह विराट शोभायात्रा निकाली गई है। यह शोभायात्रा अन्य प्रखंडों में भी संपन्न हुई है। 491 वर्षों के पश्चात श्री राम जन्म स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण का भी ये हर्ष प्रस्फुटन है। उक्त अवसर पर विहिप विभाग सह मंत्री भरत गिरी व जिला मंत्री दिवाकर सोमानी ने आए हुए राम भक्तों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद चौबे, महेश तिवारी, रघुराज सोनकर, आदर्श श्रीवास्तव, पवन चौधरी शिवम तिवारी संगम लाल मोदनवाल विकास साहू ,रतुल सिंह, तिलक धर दुबे, संदीप यादव, आशीष मोदनवाल, दिनेश कश्यप, बबलू वर्मा, कमल बाबा, सोनू सोनकर, सर्वजीत सिंह राजू गोस्वामी पिंटू सोनकर, बिरजू, शिव प्रकाश मौर्या, परमेश वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। महिलाओं की टोली में प्रेमलता, सुप्रिया सिंघल, सीमा, रश्मि, भावना सोमानी, नीलम जैन, गायत्री महेश्वरी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

यह भी पढें :  कार खाई में गिरी, तीन भाइयों सहित चार की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular