जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले की एक अदालत ने करीब तीन साल पूर्व हुए एक हत्या के मामले में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा तथा 25-25 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अमित कुमार पाठक ने बताया कि जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जमथरा गांव में बीते 25 मई 2019 को प्रातः सात बजे वंशराज के पुत्र वीर सिंह की गांव के ही राम अशीष उर्फ बुढ़ऊ पुत्र लालता प्रसाद तथा लालता प्रसाद पुत्र बच्चू ने कुदाल से मारकर हत्या कर दी थी। प्रकरण में वंशराज की तरफ से स्थानीय थाने पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया गया था। विवेचक ने साक्ष्य संकलन के उपरान्त पिता-पुत्र के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया। सत्र परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश (तृतीय) डा. अनामिका चौहान ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों तथा उभय पक्ष के गवाहों व अधिवक्ताओं के तर्कों का परिशीलन करते हुए राम अशीष तथा लालता प्रसाद को हत्या का दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास तथा 25-25 हजार रुपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। अदालत ने आदेश दिया कि अर्थदण्ड का 50 फीसद मृतक के पिता वंशराज को मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए प्रदान किया जाय।
यह भी पढें : UPSC के नतीजों से UP Police में खुशी का माहौल
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
